आम आदमी की जेब पर त्योहार से पहले महंगाई की मार, झारखंड में सुधा दूध महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

    आम आदमी की जेब पर त्योहार से पहले महंगाई की मार, झारखंड में सुधा दूध महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): होली के त्योहार से ठीक पहले झारखंड के उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है. राज्य में कॉम्फेड द्वारा विपणन किए जाने वाले सुधा दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं. कंपनी ने कच्चे माल, पैकेजिंग और परिवहन लागत में बढ़ोतरी को इसका कारण बताया है. संशोधित दरें बुधवार सुबह से लागू कर दी गई हैं.

    हेल्दी और शक्ति वेरिएंट के बढ़े दाम
    नई दरों के अनुसार 500 एमएल सुधा हेल्दी दूध अब 27 रुपये की जगह 28 रुपये में मिलेगा, जबकि एक लीटर हेल्दी दूध 53 रुपये से बढ़कर 55 रुपये हो गया है. इसी तरह 500 एमएल सुधा शक्ति दूध 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये कर दिया गया है. एक लीटर शक्ति दूध की कीमत अब 60 रुपये के बजाय 61 रुपये होगी.

    गोल्ड दूध भी हुआ महंगा
    सुधा गोल्ड वेरिएंट की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. 500 एमएल गोल्ड दूध अब 33 रुपये की जगह 34 रुपये में मिलेगा. वहीं एक लीटर गोल्ड दूध 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये हो गया है. त्योहार से पहले हुई इस वृद्धि का असर सीधे उपभोक्ताओं के बजट पर पड़ेगा.

    बड़े पैक पर ज्यादा बढ़ोतरी
    छह लीटर के पैक में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि दर्ज की गई है. छह लीटर शक्ति पैक 348 रुपये से बढ़कर 363 रुपये और छह लीटर हेल्दी पैक 312 रुपये से बढ़कर 327 रुपये हो गया है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए मूल्य संशोधन आवश्यक था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news