झारखंड के दुमका में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. दुमका रेलवे स्टेशन के समीप दो हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. कई अन्य वाहनों में आग लगने की सूचना मिल रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

