Coal India के कर्मियों की बल्ले -बल्ले,रहेंगे 30 लाख रुपये के घर में, पति-पत्नी में कौन हकदार

    Coal India के कर्मियों की बल्ले -बल्ले,रहेंगे 30 लाख रुपये के घर में, पति-पत्नी में कौन हकदार

    धनबाद(DHANBAD):  देश ही नहीं , बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया अपने कर्मचारियों को 30 लाख  रुपए देगी.  यानी अब कर्मचारियों को घर खरीदने की कोई चिंता नहीं रहेगी. हां, यह अलग बात है कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मी इस योजना से बाहर कर दिए गए है.  सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया यह  राशि हाउस बिल्डिंग एडवांस के रूप में देगी.

    घर का क्षेत्रफल न्यूनतम कितना होना चाहिए 

    नए नियम के अनुसार अब योग्य कर्मियों को घर बनाने, खरीदने के लिए अधिकतम 30 लाख  रुपए तक अग्रिम मिल सकेगा.  लेकिन शर्त है कि यह  केवल नियमित कर्मियों को ही मिलेगा. पति-पत्नी दोनों कोल्  इंडिया में कार्यरत हैं, तो केवल एक को ही इसका लाभ मिलेगा. कर्मी  को उसके 75 महीने के वेतन (बेसिक जोड़ डीए ) या 30 लाख  रुपए जो भी कम होगा, उतनी राशि दी जाएगी. शर्त  भी रहेगा कि  जिस घर का निर्माण या खरीद की जाएगी, उसका क्षेत्रफल कम से कम 22 वर्ग मीटर होना चाहिए.

     वर्तमान घर के विस्तार  को कितनी मिलेगी राशि 

     वर्तमान घर के विस्तार के लिए भी नियम बनाए गए है.  लेकिन यह राशि अधिकतम 6 लाख  रुपए से अधिक नहीं होगी.  कर्मी की सेवा 3 वर्ष शेष  होनी चाहिए.  कोई भी कमी अपने सेवा काल में केवल एक ही बार इसका लाभ ले सकता है.  यह किसी रिश्तेदार से जमीन या घर खरीदने के लिए नहीं दिया जाएगा, जो उन पर आश्रित हों.  ऐसे कर्मचारी जिनकी सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष से कम समय बचा है, उन्हें इस योजना से बाहर किया गया है.  यह  अलग बात है कि कोल्  इंडिया में कार्यरत रेगुलर कर्मचारियों के लिए मैनेजमेंट बड़ी-बड़ी राहत की घोषणा कर रही है. लेकिन  कर्मियों की संख्या लगातार घट रही है,  जो बच गए हैं, उनको सुविधा मिल रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News