Big Election Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा तय, 3 मई को चाईबासा और 4 मई को पलामू में जनसभा को करेंगे संबोधित

Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
- April 29, 2024
- Updated 6:00:44 AM
झारखंड में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3-4 मई को दो दिन प्रचार करेंगे.
रांची: झारखंड में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3-4 मई को दो दिन प्रचार करेंगे. वे झारखंड के चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इन तीन सीटों के अलावा खूंटी में भी पहले चरण में मतदान होना है. मोदी 3 मई को चाईबासा में दोपहर 3:00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. वे 4 मई को सुबह 9:30 बजे पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर जनसभा को संबोधित करेंगे और उसी दिन दोपहर 12:30 बजे लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे.