दुमका: नगर परिषद अध्यक्ष पद के 19 प्रत्याशियों का नामांकन वैध, स्क्रूटनी पूरी

    Nominations of 19 candidates for the post of Municipal Council President are valid । नगर परिषद अध्यक्ष पद के 19 प्रत्याशियों का नामांकन वैध

    दुमका (DUMKA):  झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन की तिथि समाप्त होने के बाद गुरुवार को स्क्रूटनी का कार्य संपन्न हुआ. दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है. अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से सभी का नामांकन वैध पाया गया. स्क्रूटनी के दौरान निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा के पति अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा सहित भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित और अन्य सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को वैध घोषित किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है.

    वैध प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है

    1. अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा

    2. बिनोद कुमार लाल

    3. सुमित कुमार उर्फ सुमित पटवारी

    4. सतीश कुमार

    5. अंकित गुप्ता

    6. अभिषेक चौरसिया

    7. राधेश्याम वर्मा

    8. अमिता रक्षित

    9. प्रेम भारती

    10. अविनाश दास

    11. रंजीत जायसवाल

    12. विवेक भारती

    13. जितेंद्र कुमार सिंह

    14. केशव कुमार

    15. मनोज कुमार रजक

    16. उदय कुमार सिंह

    17. रवि शंकर मंडल

    18. प्रमोद प्रसाद जायसवाल

    19. तड़ित कुमार गोराई



    Related News