दुमका: बस और ट्रक की टक्कर, बस पलटी, एक दर्जन के करीब यात्री घायल

    DUMKA: बड़ी खबर झारखंड की उप राजधानी दुमका से आ रही है. मुफस्सिल थाना के रामपुर चौक के पास ट्रक और बस की आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई. कृष्णा रजत बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका आ रही थी. इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा यात्री के घायल होने की सूचना है, जिसमें कई बच्चे भी हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है

    घायलों में ये सभी शामिल 

     सतन सोरेन

     रेशमा खातून

     गुलाबी देवी

     अमर लता बास्की 

     लता बाकी

     Imanual हेंब्रम

     जॉन सोरेन

     सुमित्रा कुमारी

     प्रियंका

     हेमंती देवी

     रितिका कुमारी

     

     



    Related News