सीएम हेमंत आज रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन, शहर की यातायात व्यवस्था होगी सुगम

    सीएम हेमंत आज रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन, शहर की यातायात व्यवस्था होगी सुगम

    RANCHI: राजधानी रांची में आज सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 11:00 बजे इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन करेंगे. फ्लाईओवर को फूल-मालाओं से सजाया गया है.

    अब यातायात व्यवस्था होगी सुगम 

    सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सिरमटोली फ्लाईओवर के शुरू होने से कांटाटोली से डोरंडा जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है. यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

    विवादों के बीच उद्घाटन

    हालांकि, इस परियोजना को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं. स्थानीय आदिवासी संगठनों ने फ्लाईओवर के रैंप निर्माण को लेकर विरोध जताया है, क्योंकि यह सरना स्थल के पास है, जिसे वे अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जोड़ते है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 



    Related News