निकाय चुनाव के दौरान बवाल, हिंदपीढ़ी में 2 गुटों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

    रांची (RANCHI): नगर निकाय चुनाव के दौरान राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब इदरीसीया तंजीम परिसर के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के दौरान अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर धक्का-मुक्की व मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं.

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news