Breaking News:- निजामो के शहर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे JMM और कांग्रेस विधायक , रामो जी फिल्म सिटी में ठहरेंगे  

    Breaking News:- निजामो के शहर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे JMM और कांग्रेस विधायक , रामो जी फिल्म सिटी में ठहरेंगे
    सर्किट हाउस से  एय़रपोर्ट के लिए निकले जेएमएम और कांग्रेस विधायक. फ्लाइट से जायेंगे हैदराबाद. इसके लिए रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टर प्लेन लगी हुई है.

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- सर्किट हाउस से रांची एय़रपोर्ट के लिए बस से जेएमएम और कांग्रेस विधायक निकले थे, जो अब पहुंच ग.ये हैं. सभी फ्लाइट से हैदराबाद जायेंगे. इसके लिए रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टर प्लेन लगी हुई थी.  बताया जा रहा है कि सभी विधायक बैठ गये हैं और अब फ्लाइट उड़ान भरेगी. खबरे ऐसी आ रही है कि हैदराबाद के रामो जी फिल्म सिटी में सभी को ठहराया जाएगा. . 43 विधायकों में 38 विधायक एक साथ रवाना हो रहे हैं.  5 विधायक यहीं रहेंगे . आपको बता दे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी उथल-पुथल दिनभर रही. चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता कल ही चुना लिया गया था. आज राज्यपाल से चंपई ने मुलाकात भी की . सरकार बनेगी या फिर राष्ट्रपति शासन लगेगी संशय की स्थिति बनीं हुई है. राज्यपाल ने कल सारी बाते क्लियर करने की बात कही. लिहाजा, अभी सरकार बनाने पर सस्पेंश कायम है.

    यहां सवाल उठ रहा है कि क्या झारखंड में कुछ बड़ा राजनीतिक खेल हो सकता है . विधायकों को दूसरे पाले में जाने की आशंका या डर को देखते हुए पहले जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को सर्किट हाउस में रुकवाया गया था. इसके बाद हैदराबाद जाने की चर्चा थी . जो अब  सही साबित हो रही है. JMM और कांग्रेस विधायकों को फ्लाइट से हैदराबाद ले जाएा जाएगा. आपको बता दे हैदराबाद तेलंगाना राज्य में पड़ता है औऱ वहां कांग्रेस की सरकार है. लिहाजा, किसी तरह की कोई गड़बड़ी की आशंका वहां नहीं होने की संभवना के चलते वहां भेजा गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news