BREAKING: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन मुंबई रवाना, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगे शामिल 

    BREAKING: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन मुंबई रवाना, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगे शामिल
    राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा का मुंबई में समापन होगा. इस यात्रा के समापन में भाग लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की वाइफ कल्पना सोरेन शामिल होगी.

    Tnp Desk: राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा का मुंबई में समापन होगा. इस यात्रा के समापन में भाग लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की वाइफ कल्पना सोरेन शामिल होगी. इसके लिए दोनों रवाना हो गये हैं. आपको बता दे राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा झारखंड में गुजर रही थी, तो उस दौरान नये-नये मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन भी इस यात्रा में शरीक हुए थे. वही पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की वाइफ कल्पना सोरेन की मुलाकात भी राहुल गांधी से हुई थी. 

    आज भारत जोड़ा न्याय यात्रा का समापन 

    भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणीपुर से शुरु हुई थी, जो तकरीबन 6600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है. आज इस यात्रा का समपान डॉ. अंबेदकर के स्मारक चैत्यभूमि में होगा. जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा  साहेब को श्रद्धांजलि देंगे. इस समपान कार्यक्रम में देश भर में कई लोग मौजूद होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news