देवघर में फंदे से झूलता मिला शव, हत्या या आत्महत्या तफ्तीश जारी

    Body found hanging in Deoghar, investigation underway to determine whether it was murder or suicide |  देवघर में फंदे से झुलता मिला शव, हत्या या आत्महत्या तफ्तीश जारी

    देवघर : नगर थाना अंतर्गत पंडित बीएन झा पथ निवासी 28 वर्षीय युवक धीरज का शव फंदा से झूलता मिला है. मृतक धीरज का भाई सूरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को धीरज अपने काम पर लगभग दस बजे सुबह निकला था.

    धीरज कुंडा थाना स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करता था. जब वे देर रात तक वापस घर नही लौटा तो उसके परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. जब उसके परिजन फर्नीचर दुकान पहुंचे तो देखा कि धीरज का शव एक एंगल में लटका हुआ है. मृतक के भाई ने कहा कि उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह घटना कैसे घटी.

    शव देख कर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की खबर कुंडा थाना पुलिस को मिलते ही थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वही पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है.



    Related News