BIG BREAKING: मंईयां सम्मान योजना में बचे हुए लाभुक के बैंक खाते में 19 करोड़ से ज्यादा भेजे गए पैसे, देखिए डिटेल

    BIG BREAKING: मंईयां सम्मान योजना में बचे हुए लाभुक के बैंक खाते में 19 करोड़ से ज्यादा भेजे गए पैसे, देखिए डिटेल

    रांची(RANCHI): राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है. सभी लाभुकों के बीच आधार बेस्ड बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है.

    इससे पहले 04 जून 2025 को जिला में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था. दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के मध्य 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है.

    दूसरे चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500 रुपये) उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी है:-

    • अनगड़ा - 2790
    • अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) - 3067
    • बड़गाईं शहरी (नगर निगम) - 2310
    • बेड़ो - 4291
    • बुण्डू - 1725
    • बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम) - 690
    • बुढ़मू - 3166
    • चान्हो - 3648
    • हेहल शहरी (नगर निगम) - 4557
    • ईटकी - 2052
    • कांके - 4933
    • कांके शहरी (नगर निगम) - 348
    • खलारी - 2103
    • लापुंग - 2618
    • माण्डर - 4348
    • नगड़ी - 3764
    • नगड़ी (नगर निगम) - 2272
    • नामकुम - 3524
    • नामकुम (नगर निगम) - 2372
    • ओरमांझी - 3138
    • राहे - 1716
    • रातू - 3731
    • सिल्ली - 4370
    • सोनाहातू - 2073
    • तमाड़ - 3767
    • शहर (नगर निगम) - 6180

    योजना अंतर्गत जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. एक बार फिर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके.

    रांची जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा. वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.



    Related News