BIG BREAKING: रांची पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सीबीआई जांच रोकने से इनकार, याचिका खारिज

    BIG BREAKING: रांची पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सीबीआई जांच रोकने से इनकार, याचिका खारिज

    रांची (RANCHI): रांची पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के बीच शुरू हुए मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने रांची पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया. साथ ही सीबीआई जांच को रोकने से इनकार किया है. कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए याचिका रद्द किया. जिसके बाद अब रांची पुलिस को एक बड़ा झटका माना जा रहा है. अब रांची पुलिस के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू करेगी. जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है.

    दरअसल 15 जावनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में दर्ज एक मुकदमे की जांच करने रांची पुलिस के अधिकारी ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. जहां घंटों तहकीकात की थी. ईडी के अधिकारियों के खिलाफ थाना में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद पुलिस एक्शन में दिखी. लेकिन इस बीच ही ईडी ने कोर्ट का रुख कर पूरे जांच को सीबीआई से कराने की मांग झारखंड हाई कोर्ट से की थी. इस बीच झारखंड हाई कोर्ट ने सभी दलीलों को सुनने के बाद रांची पुलिस की जांच को रोका था और सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था.

    जिसे रांची पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी. 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में याचिका में सीबीआई जांच रोकने और रांची पुलिस की कार्रवाई जारी रखने की गुहार लगाई गई थी. लेकिन इस पूरे मामले की गंभीरता को कोर्ट ने समझते हुए सीबीआई जांच रोकने से इनकार किया और याचिका को खारिज कर दिया.

    ऐसे में अब सीबीआई की टीम जल्द ही पूरे केस की जांच शुरू करेगी. साथ ही इस जांच की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश होगी. क्योंकि पूरा मामले पेयजल विभाग से जुड़ा था. घोटाले के जांच के दौरान ही कर्मी ने ईडी के अधिकारियों पर मारपीट का केस दर्ज कराया था और इसमें पुलिस ने भी जल्दबाजी दिखाई थी. जिसकी सच्चाई अब सीबीआई सामने लाएगी.                            



    Related News