Big Update : झारखंड में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों और महत्त्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां

    Big Update : झारखंड में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों और महत्त्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां

    रांची : झारखंड सरकार ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना जारी कर राज्य पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापन किए हैं। कुल 30 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं.

    कौन कहां गए :

    अनुराग गुप्ता (भा.पु.से.1990) को महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एवं अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड का प्रभार दिया गया।

    प्रशांत सिंह (1992 बैच) को पुलिस महानिदेशक संचालन एवं तकनीकी सेवाएं, झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    सुमन गुप्ता (1997 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, रेल बनाया गया।

    प्रिया दूबे (1998 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पद पर पदस्थापित किया गया।

    मनोज कौशिक (2001 बैच) को प्रविष्टि पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग का प्रभार मिला।

    क्रांति कुमार गडि़लि (2006 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार नियुक्त किया गया।

    नरेंद्र कुमार सिंह (2006 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, निगरानी-रेल सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड बनाया गया।

    सुदर्शन प्रसाद मंडल (2006 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय पद पर पदस्थापित किया गया।

    सुनील भारद्वाज (2007 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो भेजा गया।

    अमित रेणु (2016 बैच) को पुलिस अधीक्षक, चाईबासा पदभार सौंपा गया।

    सोमरस (2016 बैच) को पुलिस अधीक्षक, देवघर नियुक्त किया गया।

    अजीत कुमार (2016 बैच) को पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर भेजा गया।

    दीपक कुमार पांडेय (2016 बैच) को पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची की जिम्मेदारी दी गई।

    अभिनेष नैथानी (2016 बैच) को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बनाया गया।

    केलाश कस्माली (2017 बैच) को पुलिस अधीक्षक, रेल, धनबाद पद पर पदस्थापित किया गया।

    राकेश रंजन (2017 बैच) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    मनोज स्वर्णकार (2018 बैच) को पुलिस अधीक्षक, गोविंदपुर, धनबाद भेजा गया।

    मुमल राजपूत (2020 बैच) को पुलिस अधीक्षक, लेस्लीगंज, पलामू नियुक्त किया गया।

    पारस राणा (2021 बैच) को पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची बनाया गया।

    राकेश सिंह (2021 बैच) को पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची पद पर पदस्थापित किया गया।

    राज्य सरकार के मुताबिक, इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण में तेजी लाना और नक्सल उन्मूलन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाना है.

    सीनियर आईपीएस इधर से उधर

    कुल 30 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिनमें डीजी, एडीजी, आईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।



    Related News