बड़ी खबर : मंईयां योजना के लाभुकों का हो रहा सत्यापन, क्या आपका नाम भी कटेगा? जानिए

    बड़ी खबर : मंईयां योजना के लाभुकों का हो रहा सत्यापन, क्या आपका नाम भी कटेगा? जानिए

    टीएनपी डेस्क (TNPDESK): झारखंड में मौजूद समय में करीबन 56 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. इस योजना के तहत राज्य की लाभूक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है. यह राशि उन महिलाओं के खाते में DBT के मध्यम से भेजी जाती है, जो महिला इस योजना की पात्र होती हैं. अब कई बार यह लाभ कुछ ऐसी महिलायें भी उठाने लगती हैं जो मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के पात्र ही नहीं हैं. ऐसे में वैसी महिलायें जिनके अकाउंट में पैसे लगातार पैसे भेजे जा रहे हैं उन महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है. 

    दरअसल हालही में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई है. ऐसे में वैसी लाभूक महिलायें जिनकी उम्र इस नए साल में 50 साल से अधिक हो चुकी हैं उनका नाम योजना से काटा जाएगा. वहीं वैसी लाभूक महिलायें जो इस योजना की पात्र नहीं हैं, फिरभी योजना का लाभ उठा रहीं हैं, उनका भी नाम काटा जाएगा. वहीं जो महिलायें इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं उनके खाते में जल्द ही 21वीं किस्त का भुगतान किया जाना है. इसके लिए हालही में सरकार ने बैठक में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं. ऐसे में उम्मीद है की इस महीने की 10 तारीख से मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में योजना की 21वीं किस्त की राशि आना शुरू हो जाएगी. 

    बताते चलें कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की वैसी महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है. वहीं उनके पास आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट होना भी भी अनिवार्य है. साथ ही उनके पास जन्म प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, राशन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, और स्व-घोषणा पत्र होना जरूरी है.



    Related News