बड़ी खबर : अंधविश्वास का खूनी खेल, पलामू में तीन की बेरहमी से हत्या, मासूम बच्ची की हालत गंभीर

    Big News: Superstition turns bloody: Three brutally murdered in Palamu, innocent girl in critical condition |बड़ी खबर : अंधविश्वास का खूनी खेल: पलामू में तीन की बेरहमी से हत्या, मासूम बच्ची की हालत गंभीर

    पलामू (PALAMU): झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पांकी थाना क्षेत्र में तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे अंधविश्वास को संभावित कारण माना जा रहा है.

    घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि हमले में एक मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

    फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



    Related News