बड़ी खबर: कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को बड़ी राहत,सुशिल श्रीवास्तव मर्डर केस में बरी   

    Big news Notorious gangster Vikas Tiwari gets major relief, acquitted in Sushil Srivastava murder case। कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को बड़ी राहत,सुशिल श्रीवास्तव मर्डर केस में बरी

    रांची(RANCHI): झारखण्ड के  कुख्यात गैंगस्टर सुशिल श्रीवास्तव हत्याकांड में झारखण्ड हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है.इस हत्या कांड के मुख्य आरोपी विकास तिवारी,संतोष पांडे,दिलीप कुमार साव और राहुल पांडे को बड़ी राहत दी है.       
    जिसमें निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए कोर्ट ने इस केस से सभी को बरी कर दिया।सभी आरोपी ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.जिसमें झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद फैसला सुनाया है.

    बता दे कि हज़ारीबाग सिविल कोर्ट ने सभी को सुशिल श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.साथ ही 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया था.जिसके बाद सभी ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी.जिसमें कोर्ट ने सभी की दलील  सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया.

    दरअसल हाज़रीबाग कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुशिल श्रीवास्तव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.भरे कोर्ट में उनपर दर्जनों राउंड गोली चली थी.जिसमें मौके पर ही मौत हो गयी.जिसके बाद इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तौर पर विकास तिवारी समेत कई पर केस दर्ज किया गया.जिसके बाद लम्बी सुनवाई चली और आखिर में अब हाई कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया.         



    Related News