बड़ी खबर:सारंडा में आईईडी विस्फोट,कोबरा बटालियन सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल

    Chaibasa, Jharkhand
    बड़ी खबर:सारंडा में आईईडी विस्फोट,कोबरा बटालियन सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल

    चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के समीप जंगल में रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच आईईडी विस्फोट की घटना हुई. इस विस्फोट में कोबरा बटालियन संख्या 209 के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है.

    सर्च अभियान के दौरान विस्फोट

    मिली जानकारी के अनुसार सारंडा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार सुबह सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी. अभियान के दौरान ही आईईडी विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में सहायक कमांडेंट आ गए.

    डीएसपी और अन्य अधिकारी मौके की ओर रवाना

    घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर के डीएसपी और अन्य अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए. क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.सारंडा क्षेत्र में लगातार चल रहे अभियान के बीच इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा चुनौतियों को उजागर कर दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news