रांची (RANCHI): ग्रामीण विकास विभाग में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच के बाद अब इस केस में बड़ी संख्या में अभियंताओं को समन जारी किया है. इन अभियंताओं को टेंडर प्रक्रिया और कार्यान्वयन से जुड़ी गड़बड़ियों के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
जांच में यह सामने आया है कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए भारी वित्तीय अनियमितताएं की गईं. आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में मिलीभगत कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया. ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े इस मामले में अब तक विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत (प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट) दायर की जा चुकी है. इसमें कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जांच के दौरान तत्कालीन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता स्तर के कई कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है. जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


