BIG BREAKING: 12 दिनों से लापता अंश-आंशिका रामगढ़ से बरामद, भाई-बहन को लेने रांची SP हुए रवाना

    BIG BREAKING: 12 दिनों से लापता अंश-आंशिका रामगढ़ से बरामद, भाई-बहन को लेने रांची SP हुए रवाना

    रांची (RANCHI): 12 दिनों से लापता दो मासूम अंश और अंशिका आज मिल गए है. जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे रामगढ़ के चितरपुर से बरामद किए है. दोनों बच्चों की कुशल बरामदगी के लिए रांची एसपी खुद रामगढ़ के लिए रवाना हो गए है.

    फिलहाल स्थानीय पुलिस की देखरेख में दोनों बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक  कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि बच्चों को जल्द ही उनके परिवार के सुपुर्द किया जा सके.

    बता दें कि रांची के धुर्वा थाना से 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय उसकी बहन अंशिका 2 जनवरी से लापता हो गए हैं. दोनों की खोज के लिए पूरे राज्य की पुलिस सक्रिय है. इसी क्रम में धनबाद में भी छापेमारी की गई.



    Related News