BIG BREAKING: शराब घोटाले में एक और IAS अधिकारी गिरफ्तार,ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई

    BIG BREAKING: शराब घोटाले में एक और IAS अधिकारी गिरफ्तार,ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई

    रांची(RANCHI): शराब घोटाले मामले में एक और आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी हो गई है.  ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है.  लंबी पूछताछ उनसे एसीबी के दफ्तर में चली थी.  जिसके बाद देर शाम मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया.  बता दे कि अमित प्रकाश 2024 तक उत्पाद विभाग में आयुक्त के साथ-साथ जेएसबीसीएल के एचडी के प्रभार में रह चुके हैं.

    अमित प्रकाश को समन भेज कर शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को ACB ने बुलाया था.  इसके बाद उनसे कई सवाल जवाब हुए.  सभी सवालों का सही जवाब नहीं मिलने पर देर शाम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.  रांची के सदर अस्पताल में मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की गई.

    ACB ने यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी की है. इससे पहले आईएएस अधिकारी विनय चौबे को गिरफ्तार किया है.  इसके बाद अब अमित प्रकाश गिरफ्तार किए गए हैं. अमित प्रकाश 2024 में ही रिटायर हुए हैं.  फिलहाल वह किसी पद पर नहीं थे.



    Related News