बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तंज-बालू से लेकर खनिज तक की मची है लूट, कमाने में लगे हैं सरकार में बैठे लोग

    बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तंज-बालू से लेकर खनिज तक की मची है लूट, कमाने में लगे हैं सरकार में बैठे लोग

    देवघर (DEOGHAR) : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान झारखंड सरकार पर बड़ा बयान दिया है. राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर बाबूलाल ने कहा कि इस सरकार में राज्य की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग कम-ज्यादा कमाने में व्यस्त हैं. बालू हो या खनिज या फिर मकान-जमीन सबमें लूट मची हुई है. बाबूलाल मरांडी ने यह तमाम बातें देवघर में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहीं.

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गरीबों के स्वास्थ्य इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना इन दिनों झारखंड में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. वर्तमान हेमंत सरकार राज्य की जनता को इस योजना का लाभ देने में विफल रही है. इस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज का पैसा कई महीनों से नहीं दिया गया है, जिससे गरीब लोग इस योजना से वंचित हो रहे हैं. बाबूलाल ने कहा कि अगर राज्य में अविलंब कानून व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया गया और जनता के हित वाली योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया तो गरीब जनता इस योजना से वंचित हो जाएगी. अगर हमें समर्थन मिला तो बहुत जल्द भाजपा एक रणनीति के तहत वर्तमान निकम्मी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी. देवघर पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news