दिल्ली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से रांची लौटे बाबूलाल मरांडी व चंपाई सोरेन, उम्मीदवारों के नाम की जल्द हो सकती है घोषणा

    दिल्ली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से रांची लौटे बाबूलाल मरांडी व चंपाई सोरेन, उम्मीदवारों के नाम की जल्द हो सकती है घोषणा
    Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर तैयारी में जुट गई है.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी सीट पर उम्मीदवारों के नाम करीब-करीब फाइनल हो गए हैं. उम्मीदवारों के नाम की जल्द हो सकती है घोषणा

    रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर तैयारी में जुट गई है. इसी क्रम में दिल्ली में आयोजित पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची लौटे. मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी बिंदुओं पर केंद्रीय कमिटी में चर्चा हुई है.

    साथ ही सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी चीज साफ़ हो गयी है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी सीट पर उम्मीदवारों के नाम करीब-करीब फाइनल हो गए हैं. अब जल्द ही मीडिया के सामने तस्वीर होगी.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news