झारखंड में 3181 पदों पर होगी ANM की बहाली, CBT मोड में होगा एग्जाम, जान लीजिए परीक्षा की तारीख

    ANM recruitment will be held for 3181 posts in Jharkhand; the exam will be conducted in CBT mode. Know the exam date |झारखंड में 3181 पदों पर होगी ANM की बहाली, CBT मोड में होगा एग्जाम, जान लीजिए परीक्षा की तारीख

    रांची (RANCHI): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम की बहाली को लेकर आयोजित होने वाली झारखंड ANM प्रतियोगिता परीक्षा–2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 18 और 19 मार्च 2026 को रांची स्थित विभिन्न CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बैकलॉग सहित कुल 3181 पदों पर नियुक्ति की जानी है.

    आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी 10 मार्च 2026 से अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी. इसके अलावा, उम्मीदवार परीक्षा से दो दिन पूर्व JSSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन के समय दर्ज ई-मेल आईडी या पंजीकरण संख्या के साथ अपनी जन्मतिथि DDMMYYYY प्रारूप में दर्ज करनी होगी.

    परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य
    JSSC ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर

    प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति

    दो पासपोर्ट साइज फोटो

    अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं.

    अनुचित साधनों पर होगी सख्त कार्रवाई
    आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट पर रखें नजर
    JSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना, दिशा-निर्देश या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.



    Related News