चाइबासा (CHAIBASA): चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है.घायल युवक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है. पुलिस स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज करा रही है. वह किसी काम से टोकलो आया था. इसी दौरान हमलावरों ने उसपर जानलेवा हमला किया.
बाइक लेकर गया था युवक
पुलिस ने मौके से मिले युवक के मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर उसकी पहचान की. इसके साथ ही आदित्यपुर थाना को भी इसकी सूचना दी गई. ताकि उसके परिजनों तक बात पहुंच सके. आदित्यपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घायल के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रह है मंगलवार की शाम विक्की बाइक लेकर चाइबासा गया था.
मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस
विक्की के पास से एक मोबाइल भी पुलिस को मिला है. पुलिस मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी आखिरी बार बात किससे हुई थी. घायल को अभी तक होश नहीं आया है जिसके कारण पुलिस उसका बयान नहीं ले सकी है. युवक पर हमला किस कारण हुआ पुलिस इसका भी पता लग रही है.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा
Thenewspost - Jharkhand
4+


