रांची में मंईयां के खाते में भेजे गए 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रूपये, जानिए किसे गया पैसा

    रांची में मंईयां के खाते में भेजे गए  96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रूपये, जानिए किसे गया पैसा

    रांची(RANCHI): दुर्गा पूजा के मौके  पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार के तौर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है. इस योजना के तहत रांची जिले में  3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्हर लाभुक को भेजा गया.करीब 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है.

    विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (सितंबर माह)

    अनगड़ा – 16,868 लाभुक

    अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,165 लाभुक

    बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,248 लाभुक

    बेड़ो – 20,818 लाभुक

    बुण्डू – 8,534 लाभुक

    बुण्डू नगर पंचायत – 3,569 लाभुक

    बुढ़मू – 18,081 लाभुक

    चान्हो – 19,939 लाभुक

    हेहल शहरी क्षेत्र – 15,463 लाभुक

    ईटकी – 10,531 लाभुक

    कांके – 31,951 लाभुक

    कांके शहरी क्षेत्र – 1,330 लाभुक

    खलारी – 9,715 लाभुक

    लापुंग – 11,417 लाभुक

    माण्डर – 23,437 लाभुक

    नगड़ी – 18,000 लाभुक

    नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,559 लाभुक

    नामकुम – 18,037 लाभुक

    नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,195 लाभुक

    ओरमांझी – 18,404 लाभुक

    राहे – 9,644 लाभुक

    रातू – 18,822 लाभुक

    सिल्ली – 21,403 लाभुक

    सोनाहातू – 13,114 लाभुक

    तमाड़ – 18,714 लाभुक

    सदर शहरी क्षेत्र – 21,626 लाभुक

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है.



    Related News