उदयपुर में सजेगा VIROSH का शाही मंडप, विजय–रश्मिका की शादी में जुटेंगे कई सितारे

    उदयपुर में सजेगा VIROSH का शाही मंडप, विजय–रश्मिका की शादी में जुटेंगे कई सितारे

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के विवाह समारोह बुधवार से उदयपुर में शुरू होने जा रहे हैं. इस भव्य आयोजन के लिए शहर के प्रतिष्ठित होटल ओबेरॉय उदयविलास को खास अंदाज में सजाया गया है. पूरे परिसर को ताजे फूलों, आकर्षक रोशनी और हल्के हरे रंग की थीम से शाही रूप दिया गया है, जिससे माहौल बेहद खास नजर आ रहा है.

    शादी की रस्मों की शुरुआत मेहंदी समारोह से होगी, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. इसके बाद शाम को संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां दोनों पक्षों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिल सकती हैं. 26 फरवरी को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होने की संभावना है. इस निजी समारोह में करीब 200 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

    फिल्म अर्जुन रेड्डी से पहचान बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं. विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से पूरी कराने के लिए दक्षिण भारत से विशेष पुजारियों को बुलाया गया है. मेहमानों के लिए साउथ इंडियन, पंजाबी और जापानी पकवानों की खास व्यवस्था की गई है. 23 और 24 फरवरी को आयोजित प्री-वेडिंग इवेंट्स में पूल पार्टी, डिनर और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नामक मैत्री क्रिकेट मैच भी शामिल था. शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की चर्चा है, जिसमें सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news