बड़ी खबर! सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत ! लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

    Salman Khan's father Salim Khan's health deteriorates; the entire family rushes to Lilavati Hospital to see him। सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत ! देखने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचा पूरा परिवार

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बॉलीवुड के भाईजान माने जाने वाले सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक से आज बिगड गई, उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.आपको बता दें कि सलीम खान 90 साल के हो चुके है. सलीम खान बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो चुकी फिल्म शोले के लेखक भी है.सुत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उन्हें लीलावती अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है.फिलहाल सलमान खान का पूरा परिवार लीलावती असप्ताल पहुंचा हुआ है.

    परिवार की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं

    हालांकि अब तक सलमान खान के परिवार की ओर से इसको लेकर कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.हालांकी जो जानकरी सामने आ रही है उसको देखकर सलमान के फैंस में काफी ज्यादा चिंता देखी जा रही है.लोग सलीम खान के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है.

    बॉलीवुड के बड़े लेखक है सलीम खान

    भले ही सलमान खान की पहचान आज बॉलीवुड में एक सुपरस्टार के तौर पर होती है लेकिन उनके पिता सलीम खान भी बॉलीवुड के बड़े फिल्म लेखकों में से एक है, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है 'जिसमे शोले सबसे यादगार फिल्मों में से एक है.जिसको आज भी लोग भूल नहीं पाए है.आपको बता दे कि सलीम खान ने बॉलीवुड की करीब 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है जिसमे से 20 सुपर डुपर हिट फिल्में रही है.

    इन फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान

    सलीम खान द्वारा लिखी गई फिल्मो में शोले, जंजीर, दीवार, डॉन, मिस्टर इंडिया, त्रिशूल, शक्ति, हाथी मेरे साथी और गीता, यादो की बारात, काला पत्थर शामिल है.इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था.इन फिल्मों की छाप इतनी गहरी है कि आज भी इसके डायलॉग लोगों के जुबान पर होते है.

    सलीम खान ने की है दो शादियाँ

    आपको बता दें कि सलीम खान ने दो शादियाँ की हैं जिनमे पहली शादी सुशीला से शादी की थी, दोनों के चार बच्चे है जिनमे सलमान खान, अरबाज खान सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल है.वही दूसरी शादी बॉलीवुड की अभिनेत्री हेलेन से 1981 में की जिसके बाद परिवार ने अर्पिता खान को भी गोद लिया.



    Related News