क्या है JEE Main और JEE Advanced परीक्षा ? जहां से शुरू होती है इंजीनियर बनने की रेस

    क्या है JEE Main और JEE Advanced परीक्षा ? जहां से शुरू होती है इंजीनियर बनने की रेस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): JEE MAINS और JEE ADVANCED एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है जो NTA यानि की National Testing Agency द्वारा ली जाती है. वैसे छात्र जो नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी यानि कि NIT, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नॉलजी (IIIT), गवर्नमेंट फँडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट GFTI और कुछ राज्यों में इंजीनियरिंग कॉलेज भी JEE MAIN के स्कोर को स्वीकार किया जाता है. इसी के साथ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में प्रवेश लेने के लिए JEE MAIN के बाद अगली परीक्षा JEE ADVANCED देना जरूरी है. ऐसे में जिन्होंने JEE MAIN में अच्छा स्कोर किया हो वही JEE ADVANCED की परीक्षा दे सकते हैं. बताते चले कि JEE MAIN साल में दो बार होती है. साथ ही छात्र दोनों ही परीक्षाएँ दे सकते है और जिसमें लोग बेहतर स्कोर करेंगे, उसी परीक्षा के स्कोर को माना जाएगा. इस परीक्षा को 12वीं पास या उसी साल appearing छात्र भी दे सकते है. विषय में फिज़िक्स, केमेस्ट्री, और मैथ्स, अनिवार्य है. 

    JEE Advanced की परीक्षा सिर्फ वैसे छात्र दे सकते हैं जिन्होंने JEE Main में टॉप 2.5 लाख के रैंक के भीतर अंक लाए हो. यह परीक्षा IITs में दाखिले के लिए होती है. साथ ही JEE Advanced को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना गया है. इसमें दो पेपर होते हैं, और यह परीक्षा छात्रों की गहरी समझ, तर्कशक्ति और समस्या सुलझाने की क्षमता को परखती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news