इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए डिटेल्स 

    इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए डिटेल्स 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी नौकरी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने देशभर में इंटेलीजेंस ब्यूरो में 797 जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर, ग्रेड II की वैकेंसी निकली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी आखिरी तारीख 23 जून है. जिन उम्मीदवारों को इसमें आवेदन करना है वो गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

    सैलरी

    इस भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 30,000 से 81,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी. 

    वैकेंसी डिटेल्स
    •    अनारक्षित-325
    •    इडब्ल्यूएस-79
    •    ओबीसी-215
    •    एससी-119
    •    एसटी-59

    एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन , कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, इलेक्ट्रॉनिक्स,  कंप्यूटर साइंस या फिजिक्स,मैथमेटिक्स में बीएससी, में से किसी के में कंप्यूटर अप्लीकेशन में बैचलर डिग्री जरूरी है. 

    आयु सीमा

    उम्मीदवारों की उम्र 7 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. 

    सिलेक्शन प्रोसेस

    भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा. 

    एग्जाम पैटर्न

    आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2023 मे लिखित परीक्षा का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए किया जाएगा। हर प्रश्न 1 अंक का होगा. लिखित परीक्षा में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग रहेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news