टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है. Staff Selection Commission (SSC) ने Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 के तहत 3003 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 से 13 मई 2026 तक खुली रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में पदों को तीन स्तरों में बांटा गया है, मैट्रिक (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) और ग्रेजुएशन लेवल. यानी अगर आपने केवल 10वीं पास की है, तब भी आप आवेदन के पात्र हैं. वहीं ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भी कई पद उपलब्ध हैं. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
जनरल वर्ग के लिए 1534 पद
ओबीसी के लिए 667 पद
एससी के लिए 346 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए 271 पद
एसटी के लिए 185 पद
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर लें.
Thenewspost - Jharkhand
4+


