प्राइमरी टीचर के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 293 पदों पर ली जाएगी भर्ती

    प्राइमरी टीचर के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 293 पदों पर ली जाएगी भर्ती

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी टीचर बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये एक सुनहरा मौका सामने आया है. जहां प्राइमरी टीचर कक्षा एक से पांच तक के लिए भर्ती निकाली गई है. चंडीगढ़ प्रशासन ने शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) की ओर से  वैकन्सी निकाला गया है. यह भर्ती कुल 293 पदों के लिए निकाली गई है. आवेदन करने के लिए आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है.

    जानिए कब से कब तक है आवेदन की प्रक्रिया

     जूनियर बेसिक ट्रेनिंग में भर्ती लेने के लिए आवेदन की तारीख 20 जुलाई 2023 से शुरू है वहीं 14 अगस्त 2023 तक आवेदन ली जाएगी. इसके साथ ही फीस पेमेंट की लास्ट डेट 17 अगस्त 2023 है.

     वैकेंसी डिटेल्स

    • जनरल- 149
    • ओबीसी- 56
    • एससी- 59
    • ईडब्ल्यूएस- 29

     एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    • ग्रेजुएशन की डिग्री और एलिमेंट्री एजुकेशन यानी बीएलएड या कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री अनिवार्य है.
    • इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सीटीईटी पास होना जरूरी है.

     एज लिमिट

    21 से 37 साल तक के अभियार्थी इसमे अप्लाई कर सकते है.

     सिलेक्शन प्रोसेस

    सबसे पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट होगा. यह टेस्ट 150 नंबर का होगा।  टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 40 फीसदी मार्क्स होना चाहिए.

     एप्लीकेशन फीस

    एससी- 500 रुपये

    अन्य- 1000 रुपये प्रति माह

     एग्जाम पैटर्न

    • 150 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी.
    • परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, टीचिंग एप्टीट्यूट, आइसीटी, अंग्रेजी, पंजाबी, हिंदी, गणित, जनरल साइंस और सोशल साइंस (15 अंक सभी) से सवाल पूछे जाएंगे.
    • कैंडिडेट्स के पास 80 घंटे का आइसीटी स्किल कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
    • लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही नियुक्ति की जाएगी.

     



    Related News