JAC Board 12th Toppers 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में अंकिता दत्ता तो कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी बनी टॉपर, देखिए लिस्ट

    JAC Board 12th Toppers 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में अंकिता दत्ता तो कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी बनी टॉपर, देखिए लिस्ट

    TNP DESK- झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की भी लिस्ट जारी हो गई है.झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर से अंकिता दत्ता को रैंक 1 पमिला है. अंकिता ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 477 मार्क्स प्राप्त किया है. वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है.

    साइंस स्ट्रीम पासिंग परसेंटेज 

    इस साल JAC 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है. साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं. जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 78.43% है

    कॉमर्स स्ट्रीम पासिंग परसेंटेज 

    वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियां ने ही बजी मारी है. कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% है. 

    कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

    1.रेशमी कुमार 476 मार्क्स जेवियर गर्ल्स कॉलेज चाईबासा

    2.हसन सेठ 475 प्लस टू हाई स्कूल मिहिजाम

    3 पीयूष प्लस टू हाई स्कूल मिहिजाम

    टॉपर लिस्ट साइंस

    1.अंकिता दत्ता 477 राजकीय कृत हाई स्कूल गोविंदपुर

    2.अंकित साह 476 नुवामुंडी इंटर कॉलेज नुवामुंडी

    3.किशोर कुमार 474 +2 high स्कूल बड़कागांव

    3.जगरनाथ चौधरी 474 विके मजदूर इंटर कॉलेज चास

    3.हिमांशु 474 विष्णुयगढ़ इंटर कॉलेज विष्णुयगढ़

    3rd टॉपर में 3 बच्चे है

    यहां चेक करें रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट कर सकते हैं. . झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर के कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी किया गया है.

     



    Related News