JAC Arts Topper List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में राजमहल के देव तिवारी बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट

    JAC Arts Topper List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में राजमहल के देव तिवारी बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट

    TNP DESK- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 95.62% स्टूडेंट पास हुए हैं. वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में देव तिवारी ने  टॉप किया है.  देव तिवारी ने 481 अंक हासिल कर प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल से टॉप किया है.

    प्रेरणा कुमारी ने 470 अंक हासिल कर प्लस 2 हाई स्कूल पदमा, हजारीबाग से दूसरा स्थान प्राप्त किया.

    सूरज कुमार दास 466 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, वे प्लस 2 हाई स्कूल राजमहल से हैं.

    कुमारी रीतिंबरा ने भी 466 अंक हासिल कर तीसरा स्थान लाया है, वे कुन्हारलालो की छात्रा हैं.



    Related News