सरकारी नौकरी: JPSC में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज के 366 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन तिथि 

    JPSC Recruitment for 366 Engineering and Polytechnic College Posts। JPSC में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज के 366 पदों पर वैकेंसी

    रांची: JPSC ने राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुल 366 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है. ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू होगा. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च तक है. 

    किन पदों पर होगी भर्ती?

    जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती विभिन्न तकनीकी और शिक्षण पदों पर की जाएगी इनमें मुख्य रूप से

    असिस्टेंट प्रोफेसर

    लेक्चरर

    लैब असिस्टेंट

    तकनीकी सहायक

    शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या डिप्लोमा जैसी तकनीकी डिग्री होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए शिक्षण अनुभव भी मांगा गया है.

    आयु सीमा

    आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है.अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग होगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

    चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन Jharkhand Staff Selection Commission द्वारा निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा.

    आवेदन प्रक्रिया

    इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 



    Related News