10वीं पास के लिए खुशखबरी, रेलवे ने इन खाली पदों पर निकाली वैकेंसी, जानिए योग्यता सहित अन्य डीटेल

    10वीं पास के लिए खुशखबरी, रेलवे ने इन खाली पदों पर निकाली वैकेंसी, जानिए योग्यता सहित अन्य डीटेल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 10वीं पास छात्रों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सहायक लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी  किया गया है. रलवे द्वार एप्लिकेश्न प्रक्रिया 7 अप्रैल से 6 मई 2023 तक की जाएगी. यह भर्ती उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) की ओर से निकाली गई है. सहायक लोको पायलट के लिए कुल 238 खाली पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस वैकेंसी में सामान्य वर्ग के लिए 120, ओबीसी के लिए 36, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद आरक्षित हैं.

    योग्यता

    उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 10वीं पास होना जरूरी होगा. साथ ही अभ्यर्थियों को फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 42 वर्ष से कम होनी चाहिए, वहीं ओबीसी वर्ग के लिए उम्र 45 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 47 वर्ष से कम होनी चाहिए. सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों का सीबीटी एग्जाम लिया जाएगा. जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएग.

     ऐसे करें आवेदन

    उम्मीदवार आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं. यहां GDCE ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें. जिसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. मेल आईडी, फोन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें. उसके बाद आवेदन शुरू करें और रेलवे द्वारा मांगी गई जानकारी को दर्ज करें. जिसके बाद सभी जरूरी दस्तवेज अपलोड करें और सबमिट करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news