सशस्त्र सीमा बल में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

    सशस्त्र सीमा बल में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी लेना चाहते हैं और खासकर पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहते हैं उन युवाओं के लिए एक काफी शानदार मौका सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल में 16000 पदों के साथ वैकेंसी निकाली गई है. जिसके तहत ट्रेड्समैन, कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, एएसआई और सब इंस्पेक्टर के कुल 1638 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.nic.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते है.

     वैकेंसी डिटेल्स

    इस वैकेंसी के बारे में जानकारी देते हुए आपको बता दें कि सशस्त्र सीमा बल की ओर से कुल 1638 पदों के लिए जो वैकेंसी निकाली गई है वह कुछ इस क्रम में निर्धारित किया गया है. इसमें से एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन के अंतर्गत आने वाले 543 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा एसएसबी हेड कांस्टेबल के अंतर्गत 914 पद, एसएसबी सहायक उप निरीक्षक एएसआई पैरामेडिकल के लिए 30 पद, एसएसबी सहायक उपनिरीक्षक एएसआई पैरामेडिकल के लिए 40 पद, एसएसबी उप निरीक्षक एसआई के अंतर्गत 111 पदों पर भर्ती की जाएगी.आगे जानिए की कैसे करें अप्लाइ और कितनी होगी आपकी सैलरी.

     एप्लीकेशन फीस

    इसमे आवेदन करने के लिए 100 रुपये फीस भरना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है.

     इस तरह करें अप्लाई

    • एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर एसएसबी भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
    • ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
    • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें।
    • आवेदन को सबमिट करें। एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

    एज लिमिट

    • हेड कॉन्स्टेबल (एचसी), कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और एएसआई (स्टेनो) : 18 से 25 वर्ष।
    • असिस्टेंट कमांडेंट : 23 से 25 साल
    • सब इंस्पेक्टर (टेक) : 21 से 30 साल
    • एएसआई (पैरामेडिकल स्टाफ) : 20 से 30 साल
    • एएसआई (स्टेनो) : 18 से 25 साल

     एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    • हेड कॉन्स्टेबल (एचसी): मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास।
    • कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास।
    • एएसआई (पैरा मेड): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में डिग्री होनी चाहिए।
    • एएसआई (स्टेनो): 12वीं पास होना जरूरी है।
    • असिस्टेंट कमांडेंट (पशु चिकित्सा): पशु चिकित्सा विज्ञान में बैचलर डिग्री।
    • सब इंस्पेक्टर (टेक): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा पास।

     

    सैलरी
    इस भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 700 रुपए से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

    यह सैलरी उम्मीदवार की पोस्ट पर आधारित होगी. श्रेणी में उन्हें लिया जाएगा उसके आधार पर उनकी सैलरी होगी.

      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news