Bihar Police Bharti 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 15,821 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे. भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस में कुल 15,821 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा. लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकाली गई है, जिससे लाखों युवाओं को मौका मिलेगा.
कौन कर सकेगा आवेदन?
उम्मीदवार को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है.आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार चलाने का अनुभव भी होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.

