परीक्षा पे चर्चा के लिए आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जाने कैसे करें आवेदन

    परीक्षा पे चर्चा के लिए आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जाने कैसे करें आवेदन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- 'परीक्षा पे चर्चा ' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिर दिन है. 'परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो बच्चों में परीक्षा से उत्पन्न तनाव और उसके प्रबंधन के बारे में बातचीत पर केंद्रित होता है. इसमें भाग लेने के इच्छुक छात्र वेबसाइट www.mygov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले ‘परीक्षा पे चर्चा' करते हैं और छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव और पढ़ाई से संबंधित बातचीत करते हैं. इस साल स्टूडेंट्स के साथ साथ पेरेंट्स और शिक्षकों भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं.

    जो परीक्षा पे चर्चा ( PPC 2022) के लिए रजिस्ट्रशन करते हैं, उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ सवाल पूछने का मौका भी दिया जाता है. इतना ही नहीं, वे परीक्षा के तनाव और उसके प्रबंधन के बारे में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा भी कर सकते हैं. 

    परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
    1. Official वेबसाइट www.mygov.inmygov.in पर जाएं
    2. होमपेज पर व्हाट न्यू ऑप्शन के नीचे दिए गए Pariksha Pe Charcha 2022 लिंक पर क्लिक करें.
    3. खुलने वाले नए पेज पर Participate Now बटन पर क्लिक करें
    4. जिस कैटेगरी में आते हैं मतलब कि छात्र हैं तो छात्र में, अभिभावक हैं तो अभिभावक में और शिक्षक हैं तो शिक्षक लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें  

    केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 
    ‘परीक्षा पे चर्चा' में केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं. इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता के अलावा छात्र अधिकतम 500 शब्दों में प्रधानमंत्री को एक प्रश्न भी भेज सकते हैं. आवेदन पत्र सही तरीके से जमा करने पर सभी छात्रों को एक डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जिसे छात्र  '#PPC2022' के साथ सोशल मीडिया पर डाउनलोड और साझा कर सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news