चतरा एसिड अटैक कांड : आरोपी को मिले फांसी की सजा, ग्रामीणों ने सरकार और न्यायालय से लगाई गुहार

    चतरा एसिड अटैक कांड : आरोपी को मिले फांसी की सजा, ग्रामीणों ने सरकार और न्यायालय से लगाई गुहार

    चतरा(CHATRA): एसिड अटैक मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ते जा रहा है. पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने सिरफिरे आशिक संदीप को फांसी की सजा देने की मांग की है. वहीं, संदीप के गांव वाले भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आरोपी के गांव वालों का कहना है कि संदीप के इस काम से ना सिर्फ उसका बल्कि पूरे गांव की बदनामी हुई हैं. बता दें कि पीड़िता ने भी आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

    पीड़िता के पिता ने भी आरोपी संदीप पर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार आरोपी पर कार्रवाई नहीं करती है तो हमारा न्यायपालिका से भरोसा उठ जाएगा. पीड़िता के पिता ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इलाज के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है. पीड़िता के  परिवार वालों का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है. इसी का परिणाम है कि आज बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर जिंदगी और मौत से जूझ रही मेरी बेटी को एम्स में भर्ती कराया गया है.

    इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने फास्ट ट्रेक कोर्ट से आरोपी संदीप को सजा दिलाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि पुलिस मामले में हर संभावित पहलू की गहनता से पड़ताल करते हुए पूरे साक्ष्य के साथ न्यायालय में चार्जशीट कर रही है. न्यायालय से स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपी किस सजा बिंदु पर विचार करने की अपील की जाएगी.

    ये भी देखें:

    दुमका : पेट्रोल कांड के बाद दो महिलाओं की मौत से सनसनी, भाजपा ने महिला सुरक्षा पर उठाया सवाल

    क्या था मामला

    चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र का ढेबो और बेला गांव का मामला है. जहां बेला गांव के संदीप भारती नामक एक सनकी प्रेमी ने विगत 5 अगस्त की रात अपनी मां के साथ घर में सो रही ढेबो गांव में नाबालिग पर तेजाब फेंक दिया था. इस घटना में मां और नाबालिग बेटी दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं थी. काजल के शरीर का 45% भाग जल गया और उसकी एक आंख भी खराब हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद हंटरगंज पुलिस ने आनन-फानन में सूचना दी गई. जिसके बाद मां और बेटी को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए स्वास्थ्य उप केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज गया (GAYA) रेफर कर दिया. लेकिन वहां भी समुचित इलाज नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस ने दोनों को झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के बर्न (BURN) वार्ड में भर्ती कराया.

    रिम्स में भी सुधार नहीं होने के बाद राज्य सरकार ने उसे एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती कराया. बता दें कि पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी संदीप भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग काजल से एकतरफा प्रेम करता था. इसका काजल के साथ-साथ उसके परिजनों के द्वारा भी विरोध किया जा रहा था. इसकी सूचना पूर्व में भी हंटरगंज थाना पुलिस को परिजनों ने दी थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news