शर्मनाक ! पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म

    शर्मनाक ! पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म

    दुमका(DUMKA):  मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना प्रकाश में आया है. जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ घर के सामने रहने वाले 23 साल के युवक राम मुर्मू ने दुष्कर्म किया है. युवक बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है. इस बाबत पीड़िता की मां ने शिकारीपाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने भादवि की धारा 376 (एबी) के अतिरिक्त पॉक्सो एक्ट के धारा के तहत काण्ड संख्या 13/24 दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी राम मुर्मू फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

    प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की मां अपने मायके में रहती है. उसी घर में बच्ची खेल रही थी और वह खाना बना रही थी. उस वक्त राम मुर्मू घर आया और उसकी बेटी को जलेबी खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया. वह बच्ची को घर से थोड़ी दूर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची जब जोर-जोर से रोने लगी तो आवाज सुनकर मां अपने भाई के साथ वहां गई तो राम मुर्मू भाग गया. घर आकर देखा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
    पुलिस के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर शिकारीपाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. आरोपी रिश्ते में गांव - घर का मामा ही है. बच्ची का इलाज कराया गया है. जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. जल्द ही पुलिस उसे पकड़ लेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news