नाच गाने के साथ चल रहा था मेहंदी का फंक्शन, तभी आ धमकी दुल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर दुल्हन के साथ जो किया....

    नाच गाने के साथ चल रहा था मेहंदी का फंक्शन, तभी आ धमकी दुल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर दुल्हन के साथ जो किया....

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एक दौर था जब कोई किसी से प्यार का वादा करता था तो उसे शादी के मंडप तक पहुंचाता था, लेकिन धोखेबाजी के इस दौर में लोग प्यार के रिश्ते में भी धोखा करने से पीछे नहीं हट रहे है और धोखेबाज़ी की हर हद पार कर देते है. जिसके बारे में लोगों को अंदाज़ा भी नहीं होता. दरअसल एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चलते शादी की रस्म के बीच दुल्हन के साथ दूल्हे के गर्लफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया है जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

    मातम में तबदील हो गया खुशियों का माहौल

    बताया जा रहा है कि शादी का घर था और लोग हल्दी मेहंदी की तैयारी कर रहे थे. नाच गाना हो रहा था, तभी दुल्हन के साथ बड़ा कांड हो गया और ये कांड किसी और ने नहीं बल्की दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने किया है जिसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. सब तरफ चीख पुकार मच गई. अफरा तफरी का माहौल हो गया. होने वाली दुल्हन को जहां ससुराल जाना था वहां वह अस्पताल पहुंच गई.

    पढ़े कहां का हैरान करने वाला

    दरअसल दिल्ली के इंदिरा विहार से एक बहुत ही अजीबोगरीब अपराध का मामला सामने आया है, जहां दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़के से उस लड़क का 5 साल से अफेयर चल रहा था. लड़के ने अपनी प्रेमिका से शादी करने का वादा किया था लेकिन वह मुकर गया और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था.शादी से दूल्हे की प्रेमिका इतनी ज्यादा नाराज़ हुई कि उसने दुल्हन के साथ ही बड़ा कांड कर दिया उसने चलती मेहंदी के फंक्शन में जाकर दुल्हन के मुंह पर तेजाब फेंक दिया.बताया जा रहा है कि हमले में 21 साल की दुल्हन बुरी तरह से झूलस गई है.

    ज़मीन पर गिरकर छटपटाने लगी दुल्हन

    वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी नाज़ुक स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि दुल्हन की आंख, चेहरे और गर्दन हाथों पर जलने से घाव हो गया है.अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से शादी 19 अप्रैल को होनी थी लेकिन 14 अप्रैल मंगलवार को उसके साथ वह सब हो गया जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकती थी उसके सपने बिखर गए.

    फिलहाल मामले की जांच कर रही है पुलिस

    बताया जा रहा है कि मेहंदी फंक्शन में दोनों नॉर्मल तरीके से बात कर रही थी तभी मेहंदी लगाने के तरीका पर भी चर्चा हुई अचानक स्थिति बिगड गई और गर्लफ्रेंड ने एक बोतल खोली जिसमे बताया जा रहा है कि तेजाब था उसे दुल्हन के चेहरे पर फेंक दिया, इससे भी मन नहीं भरा तो किसी चीज से हमला करने लगी .बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां पडोसी है. आरोपी बोतल में तेजाब लेकर घर में घुसी उससे साफ है कि हमला सोची समझी साजिश थी.फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तेज़ ख़रीदा कहाँ से गई है.



    Related News