टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच कर रही एसटीएफ ने बिहार के बक्सर में बड़ी कार्रवाई की है.बंगाल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर कोलकाता रवाना किया.
विशाल श्रीवास्तव को ले गई बंगाल पुलिस
सूत्रों के मुताबिक विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज है. आशंका जताई जा रही है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग विशाल के पास हो सकते है.
बक्सर में मामला चर्चा का विषय
हालांकि बक्सर एसपी शुभम आर्य ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विशाल को इसी हत्याकांड में पूछताछ के लिए ले जाया गया है उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम छापेमारी कर उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है.फिलहाल इस कार्रवाई के बाद बक्सर में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

