नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाकुड़ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पढ़ें एसपी ने क्या दी जानकारी

    Pakur, Jharkhand
    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाकुड़ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पढ़ें एसपी ने क्या दी जानकारी

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा किया गया. जानकारी के अनुसार मालपहाड़ी ओपी में एक आवेदन प्राप्त हुआ था.आवेदन में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने गांव में पोचाथोल स्थित दुकान से सामान लेने गई थी. उसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर एक हाइवा वाहन में बैठाया और दो से तीन दिनों तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया.

    तीन आरोपी गिरफ्तार

     मामले की जानकारी मिलने के बाद मालपहाड़ी ओपी में मामला दर्ज किया गया.घटना की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ किस्कू (22 वर्ष), सकल टुडू (20 वर्ष) और प्रधान मरांडी (21 वर्ष) शामिल है.

     अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

    पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई हाइवा गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

    रिपोर्ट- विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news