हजारीबाग: आर्थिक तंगी से परेशान नवदंपति ने थामा मौत का दामन! मामले की जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग: आर्थिक तंगी से परेशान नवदंपति ने थामा मौत का दामन! मामले की जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग से एक बेहद गमगीन करने वाला मामला सामने आय़ा है.  दरअसर हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरवां गांव से सामने आया है. जहां एक नव दंपति जोड़े ने खुदकुशी कर ली है. परिजनों के अनुसार 25 वर्षीय राजकुमार यादव की शादी विगत 22 फरवरी को पूजा कुमारी के साथ हुई थी.  इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. 

    परिजनों ने बताया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद दोनों साथ में अपने कमरे में सोने चले गए थे. जिसके बाद रविवाक की सुबह काफी देर होने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. परंतु किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं आने से परिवार के लोग घबरा गए. जिसके बाद पिरवार वालों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला. जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर गए तो सभी के होश उड़ गए. परिवार वालों ने देखा की पति- पत्नी दोनों ने जान दे दी है. परिवार वालों के मुताबिक युवती पूजा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था, वहीं पति राजकुमार यादव का शरीर पंखे से झूलता हुआ पाया गया. इधर घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव भी वहां पहुंचे और दुख प्रकट किया. 

    पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

    परिवार वालों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  और शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रबारी ने बताया कि  जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में किसी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं है.  परिवार वालों द्वार ऐसी आशंका जताई जा रही है, कि आर्थिक तंगी के वजह से दोनों नव दंपति जोड़े ने अपना जान दिया है. फिलहाल  पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news