रांची में लूटपाट के दौरान हत्या,गुस्साये लोगों ने किया लालपुर चौक जाम  

    रांची में लूटपाट के दौरान हत्या,गुस्साये लोगों ने किया लालपुर चौक जाम

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में देर रात एक लुटेरों ने लूट की घटना में असफल नहीं होने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.  घटना से गुस्साये लोगों ने लालपुर चौक पर शव रख कर प्रदर्शन किया और सड़क को जान कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. चौक जाम होने से चारों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई.   

    बताया जा रहा है कि  बीते रात मधेशर सिंह नामक व्यक्ति की लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में हत्या कर दी गई.स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना लूट पाट में असफल होने के बाद अंजाम दिया गया है. जब देर रात मधेशर सिंह से लूट की कोशिश की गई. कुछ नकाबपोश अपराधी थे. जब वह सफल नहीं हुए तो उनकी हत्या कर दी है. घटना के घंटों बाद भी पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

    जब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया उसके बाद परिजन सीधे लालपुर चौक पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान जाम की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से वार्ता कर रही है.