मौलाना या शैतान! फूल सी मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, मौलाना फरार   

    मौलाना या शैतान! फूल सी मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, मौलाना फरार   

    रांची(RANCHI): मां बाप के बाद छात्र-छात्रा गुरु के पास खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करते हैं. उन्हें उम्मीद रहती है कि जो गुरु उन्हें शिक्षा दे रहा है वह कभी उन्हें गलत राह पर नहीं ले जाएगा.लेकिन एक ऐसा मामला रांची के ओरमांझी से सामने आया जिससे गुरु और छात्रा के रिश्ते को शर्मशार कर दिया. ओरमांझी थाना क्षेत्र की रहने वाली फूल सी बच्ची को  मां बाप को मदरसे में तालीम हासिल करने भेजते हैं. ताकि दुनिया की तमाम जानकारी के साथ उसे अपने धर्म की भी जानकारी मिल सके.लेकिन जिस मौलाना को दिन की तालीम  देना चाहिए वह उस बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा. बच्ची को ब्लू फिल्म दिखाने लगा. इस मामले के सामने आने के बाद सवाल उठने लगा है कि मौलाना है या फिर शैतान.फिलहाल ओरमाँझी थाना में छात्रा के पिता ने मामला दर्ज कराया है.

    मौलाना पिछले कई दिनों से बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. इसी वजह से बच्ची मदरसा जाने से मां बाप को मना करने लगी. बच्ची का मदरसा जाने से इनकार करने पर मां ने उसे दुलार करते हुए उससे पूछा की आखिर ऐसा क्यों कर रही है. तब बच्ची मां के गले लगकर रोने लगी. मां के सामने पूरी आपबीती को बताया.जिसके बाद मां के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई, मां भी बच्ची की बात सुन कर रोने लगी. यह सब देख पिता ने पूरे मामले की जानकारी ली.

    पिता ने आखिर में बच्ची के साथ हुई हरकत के बारे में लिखित आवेदन थाना को दिया. बाद में पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर मौलाना की तलाश शुरू कर दी. फिलहाल मौलाना पुलिस गिरफ्त से बाहर है. इस मामले में ग्रामीण एसपी मनीष टॉपपो ने बताया कि इस मामले में थाना में मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा.         


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news