फिर नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए रांची के नरकोपी की इस घटना की डिटेल्स

    फिर नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए रांची के नरकोपी की इस घटना की डिटेल्स

    रांची(RANCHI):  झारखंड में लगातार बेटियों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं. जिससे बेटियाँ खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अभी अंकिता और चतरा की बेटी का मामला थमा नहीं था कि रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ  बलात्कार की घटना सामने आई है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन सवाल उठना जरूरी है कि अचानक ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं.

    इस मामले में नौशाद आलम ग्रामीण एसपी ने बताया कि नरकोपी थाना से दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस आरोपी की छापेमारी कर रही थी. पीड़िता के बयान पर पोकसों ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है. उन्होंने बताया कि बच्ची घर मे अकेली थी. जिसका फायदा उठा कर आरोपी सहरुद्दीन अंसारी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. 

     

    रांची सांसद संजय सेठ का ट्वीट

    इस पूरे मामले में रांची सांसद संजय सेठ ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा “अभी अंकिता की चिता ठंडी भी नहीं हुई, दरिंदों को सजा भी नहीं मिली और नरकोपी, रांची में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 23 साल के सहरूद्दीन ने उसके घर घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. झारखंड में किसी भी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है. कुछ तो शर्म करो, सरकार के रहनुमाओ!


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news