अजय साव ह'त्याकांड: अबतक नौ लोगों की हुई गिरफ़्तारी, ह'त्या का मास्टर माइन्ड अभी भी फरार   

    अजय साव ह'त्याकांड: अबतक नौ लोगों की हुई गिरफ़्तारी, ह'त्या का मास्टर माइन्ड अभी भी फरार   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अजय साव हत्याकांड का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर लिया है. हत्या में शामिल अब तक नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इनके पास से छह अवैध हथियार भी बरामद किया है. हत्याकांड का मास्टरमाइन्ड मनीष की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.इस मामले की जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है.      

    शनिवार को हुई पाँच आरोपियों की गिरफ़्तारी    

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सी रोड में आपसी रंजिश को लेकर अजय साव की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई पांडे कॉलोनी निवासी सन्नी सिंह, आदित्यपुर माझी टोला निवासी रोहित मिश्रा, जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासी संजीव मिश्रा उर्फ भोलू, टकलू लोहार और टुनटुन यादव शामिल है. पुलिस ने इसकी निशानदेही में दो लोडेड पिस्टल जिसमे दो गोली लगा हुआ, दो देसी कट्टा जिसमें एक गोली लगा हुआ, दो गोली और दो बाइक बरामद किया है.

    इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है जबकि मुख्य साजिशकर्ता मनीष सिंह पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 29 जुलाई को हुए अजय साव हत्याकांड में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके लिए उन्होंने डीएसपी मुख्यालय 2 कमल किशोर और सोनारी थाना प्रभारी के आलावा उनकी पूरी टीम की सराहना की. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news