गिरिडीह:जमीन में गड़े मासूम के शव की किसी को नहीं थी भनक, जब बदबू से महका इलाका तो इस तरह खुल गया राज

    गिरिडीह:जमीन में गड़े मासूम के शव की किसी को नहीं थी भनक, जब बदबू से महका इलाका तो इस तरह खुल गया राज

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के दलागी पुल के नीचे आज सुबह जमीन के अंदर गाड़ा हुआ एक बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार ओर जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार सदलबल मौक़े पर पहुंचे ओर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया. शव देखने के बाद पता चला कि जिस बच्चे का शव जमीन के अंदर गाड़ा हुआ था उसकी उम्र करीब 7 वर्ष के करीब है. 

    पढ़ें क्या है पूरा मामला

    इधर इस घटना के बाद पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी है. घटना के बाबत बताया गया कि आज सुबह कुछ गांव के लोग शौच करने के लिए नदी की तरफ गए हुए थे, इसी दौरान पुल के नीचे रखे हुए बड़े - बड़े पत्थरों के पास कुछ जानवर भटक रहें थे ओर बदबू आ रही थी. जिसके बाद लोगों के हो हल्ला करना शुरू किया ओर फिर काफी संख्या में लोगों का जुटान हो गया. 

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    घटना के बाद पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गयी है. फिलहाल शव किस बच्चे का है इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस शव के सिनाख्त करने ओर मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक



    Related News